कुरुक्षेत्र पुलिस का पेहवा में चलाया सर्च अभियान, कई स्थानों पर की गई सघन जांच ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र पुलिस का अपराधिक गतिविधियों तथा नशे की तस्करी को लेकर चैकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा अपराधिक गतिविधियों को रोकने तथा नशे की तस्करी को लेकर कस्बा पेहवा में डॉग स्क्वाड के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया गया। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरवार देर शाम को पुलिस की विभिन्न टीमों ने पेहवा के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सघन छानबीन की और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
जानकारी देते हुए थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से नशे की तस्करी, सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए क़स्बा पेहवा में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर जांच की, ताकि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम को थाना शहर पेहवा व डॉग स्क्वाड के स्निफर डॉग की टीम ने हुडा ग्राउंड, सरस्वती घाट, सरस्वती पार्क एरिया में विभिन्न स्थानों पर स्पेशल सर्च अभियान चलाया। पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों ने टीमों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

જૂનાગઢ જિલ્લાના વંથલી પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારના સાંંતલપુરધાર માંથી એક ઈસમને વગર પાસ-પરમિટે ગેરકાયદેસર દેશી હાથ બનાવટની જામગરી બંદૂક…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
ये कंपनी एक apes सर्विस प्रदाता होने का दावा करती है। जो दुकानदारों को अधिक लाभ का लालच…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।