रहटगांव में विशाल लंगड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता मंडलों को दिए गए पुरस्कार
रहटगांव। राम रहीम श्री गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आई.टी.आई. चौक, रहटगांव में विशाल लंगड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए भजन मंडलों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का आयोजन 24 सितंबर 2026, गुरुवार को रात्रि 8 बजे से किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये सत्यम मंडल, फुलड़ी ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार 4001 रुपये हनुमंत भजन मंडल, जड़कऊं को मिला। वहीं तृतीय पुरस्कार 3001 रुपये श्रीसेवक भजन मंडल, रायबोर तथा चतुर्थ पुरस्कार 2001 रुपये महावीर भजन मंडल, आमढाना को प्रदान किया गया। इसके अलावा पंचम पुरस्कार श्री बिल कृष्ण भजन मंडल, खूमी को दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिजीत शाह, विधायक टिमरनी, अनिल जी वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष, श्रीमती सुमित्रा सुरज रंगीले, सरपंच रहटगांव तथा श्रीमती शिवानी मनीष गौर, उपसरपंच रहटगांव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष आशीष जी सरियाम, उपाध्यक्ष राहुल बच्छराज, सचिव उमेशराव जी, सह सचिव राजू जी इवने सहित समिति के सदस्यों एवं स्थानीय सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता में निर्णायक समिति के रूप में श्री रामकृष्ण चौहान (शिक्षक), श्री संतोष जी पाल (शिक्षक), श्री रामकृष्ण,भैया पाटील, श्री अकरम जी खान (गल्ला व्यापारी), सिद्धार्थ जी जोशी (शिक्षक) एवं दिनेश जी प्रजापति ने भूमिका निभाई।
श्री गणेश उत्सव समिति ने सभी भजन मंडलों, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।