सिंगरौली: 4500 बच्चों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में गूंजा राष्ट्रगान का स्वर।

सिंगरौली: 4500 बच्चों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में गूंजा राष्ट्रगान का स्वर।
सिंगरौली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं सरस्वती शिक्षा परिषद, जिला सिंगरौली के तत्वावधान में शुक्रवार को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में “नमामि भारतम्–वंदे मातरम् सामूहिक गायन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 4500 बच्चों ने आचार्य-दीदी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
मुख्य वक्ता उत्तम बनर्जी जी ने वंदेमातरम के इतिहास और महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह आजादी के मतवालो का गीत है जिसमें संस्कृत बांग्ला और हिंदी भाषा समहित है यह गीत पूरे राष्ट्र की आराधना और आत्मा है हम सभी को इसका सम्मान करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ऊर्जांचल विभाग के विभाग प्रचारक प्रशांत जी, मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, जिला संघ चालक अनिल झा, विधायक सिंगरौली रामनिवास साह, विद्याभारती मध्य क्षेत्र के सदस्य राजेंद्र गुप्ता, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना नागेंद्र सिंह तथा विद्याभारती महाकौशल प्रांत के सदस्य यदुवीर यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा विद्याभारती सिंगरौली के जिला सचिव डॉ. सुशील सिंह चंदेल, ग्राम भारती के जिला सचिव गोविंद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संतोष बैस, पूर्व सीडा अध्यक्ष दिलीप साह, विभाग सह समन्वयक राजकुमार सिंह, रेडक्रॉस सचिव डॉ. ओपी राय, पूर्व प्राचार्य राम भुवन द्विवेदी, सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय नारायण श्रीवास्तव, आर.बी. सिंह, अश्विनी सोनी, बैकुंठ शाह, डी.पी. दुबे एवं सुरेंद्र सोनी सहित भारत विकास परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मजदूर संघ तथा विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
-बारिश ने आयोजकों को खूब छकाया कल रात्रि से हो रही बारिश के कारण आयोजक परेशान दिखे पर जोश और उत्साह के कारण चितरंगी देवसर सिंगरौली झिंगुरदह सहित जिले के सभी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने सामूहिक वन्देमातरम गायन में हिस्सा लिया और ठीक 11 बजे पूरे अनुशासन और गरिमा के साथ पूर्ण वन्देमातरम का गायन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आचार्य एवं दीदियों ने सहभागिता की। हजारों बच्चों द्वारा एक साथ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन में भारत विकास परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय मजदूर संघ अधिवक्ता परिषद सहित क्षेत्र के कई सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, आचार्यों, दीदियों और छात्र-छात्राओं का इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए राजेंद्र गुप्ता जी ने आभार व्यक्त किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







