अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली के अलर्ट के बीच डीएम की एडवाइजरी, कक्षा-12 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग की ओर से जनपद लखीमपुर-खीरी में अतिवृष्टि, तेज हवाओं एवं आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनसामान्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब रहने के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। बिजली के पोल एवं तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा कच्चे एवं जर्जर मकानों के आसपास रहने से बचें। प्रशासन ने नागरिकों को पक्के एवं सुरक्षित भवनों में शरण लेने की सलाह दी है।
एडवाइजरी में सर्प एवं अन्य विषैले जीव-जंतुओं से सावधानी बरतने तथा जलभराव की स्थिति में संबंधित खंड विकास अधिकारी अथवा क्षेत्रीय लेखपाल से तत्काल संपर्क करने को कहा गया है। आकाशीय बिजली और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभों अथवा अन्य ऊंची वस्तुओं के नीचे खड़े न होने और यथासंभव पक्के मकानों में सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने किसी भी आकस्मिक स्थिति में आपदा राहत के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077, फोन नंबर 05872-298410 / 412865 तथा मोबाइल नंबर 9454416588 पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि खराब मौसम के दौरान जनहानि की आशंका को कम किया जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास हुआ हादसा तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsविद्युत व्यवस्था के संकट से जूझ रहा तहसील नानपारा रुपईडीहा बहराइचl लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज✍️* *गुरुवार से हो रही लगातार बारिश ने ले ली दम्पति सहित बेटे की जान* *कच्ची दीवार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।