Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज रुपईडीहा में लगेगा वृहद रोजगार मेला

26 Sep 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज रूपईडीहा में आयोजित होगा वृहद रोज़गार मेला

रुपईडीहाबहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोडने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज रूपईडीहा के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितम्बर 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज, रूपईडीहा के परिसर में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेंले का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 20 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। जिनमें मुख्य रूप से अमेजन वेयर हाउस, फ्लिपकार्ट, स्वीगी इन्सटामार्ट, जोमैटो वेयर हाउस, ब्लिंकिट वेयर हाउस, एम.एस. सिसका इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट इन्टर प्राइजेज द्वारा प्रोडक्शन ट्रेनी, ब्राइट फयूचर हर्बल एण्ड आर्गेनिक आयुर्वेदिक प्रा.लि. सेल्स एग्जीक्यूटिव, यूनाइटेड यंग्स इन्डिया, पशुपति बायोटेक्नालाजी प्रा.लि., पुखराज हैल्थकेयर प्रा.लि., क्वैस कार्प इन्डिया लि., लार्सन एण्ड टुब्रो कन्सट्रक्शन, डिक्सन टेक्नालाजी इन्डिया लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, जय भारत मारूति, विप्रो इन्फो मीडिया प्रा.लि., टाटा गोटेन ग्रीन एनर्जी, न्यू होलैण्ड ट्रैक्टर, एम.एस.आर.ए. मालिक्यूलस, सुरक्षा क्षेत्र की एस.आई.एस. कम्पनी सहित अन्य प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
संजयकुमार ने बताया कि हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा एवं कौशल प्रशिक्षित आदि योग्यताधारी इच्छुक महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना tc पंजीयन कराकर कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता अनुसार अपना आवेदन कर पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आर्मी जवान हत्याकांड में वांछित अभियुक्त दिलीप यादव ने किया आत्मसमर्पण
Kaimur (Bhabua)26 Sep

आर्मी जवान हत्याकांड में वांछित अभियुक्त दिलीप यादव ने किया आत्मसमर्पण

रामगढ़/कैमूर। आर्मी जवान शत्रुधन यादव हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश के बाद प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को थाना नौतनवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mahrajganj26 Sep

दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को थाना नौतनवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मुकदमे में नौतनवा पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महराजगंज दहेज प्रतिषेध अधिनियम से…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mahrajganj26 Sep

जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महराजगंज। जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना चौक पहुंचकर की जनसुनवाई
Mahrajganj26 Sep

थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना चौक पहुंचकर की जनसुनवाई

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश थाना चौक महराजगंज। थाना समाधान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich26 Sep

जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को क्षेत्र में भ्रमण करने एवं पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने को दिए निर्देश

जिलाधिकारी द्वारासमस्त एसडीएम को भ्रमणशील रहने,व नगर क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति कराने के दिये निर्देश बहराइच उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!