सिंगरौली:नवानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी सूने मकान में सेंध लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली:नवानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी सूने मकान में सेंध लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
अपराध पंजीबद्ध होने के महज 04 घंटे में खुलासा, करीब ₹6 लाख के सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद।
दो विधि-विरुद्ध बालक दस्तयाब, एक अन्य की तलाश जारी
सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण एवं थना प्रभारी नवानगर राकेश साहू के नेतृत्व में थाना नवानगर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गया करीब 6 लाख मूल्य का शतप्रतिशत माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
फरियादी बृज कुमार कुशवाहा निवासी माजन कला ने थाना
नवानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार सहित उज्जैन
गया था,वापस लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला तथा
अलमारी एवं श्रृंगारदानी के लॉकर टूटे हुए थे। घर से सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण एवं नगदी चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर
विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी नवानगर राकेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने
घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज
खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिनकी निशानदेही पर चोरी गए पायल, छागल, करधनी, बिछिया, मंगलसूत्र, सुईधागा, झुमकी एवं सोने की नथ सहित करीब ₹6 लाख के
आभूषण बरामद किए गए।
प्रकरण में शामिल एक अन्य विधि विरुद्ध बालक की तलाश जारी है, जिसे शीघ्र दस्तयाब
कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल / मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता -नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट, 26 सितंबर 2026। शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, सम्मान और सहभागिता…
पूरी खबर पढ़ें →
।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सांदीपनि विद्यालय में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।