Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा का किया निरीक्षण।

27 Sep 2026, 09:41 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा का किया निरीक्षण। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा का किया निरीक्षण।

कलेक्टर ने बच्चों से किया  आत्मीय संवाद , सवालों के जरिए परखी सीखने की क्षमता।

विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

पेयजल एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का लिया जायजा, गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिया जोर।

सिंगरौली: । जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विकासखंड चितरंगी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्राचार्य एवं शिक्षकों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक बच्चों एवं उनके अभिभावकों से निरंतर संवाद कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों की विद्यालय में उपस्थिति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बच्चों की नियमित उपस्थिति से उनकी सीखने की प्रक्रिया निरंतर बनी रहती है और शिक्षा के माध्यम से वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ समाज, जिले, प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों से सहज संवाद किया तथा मौसम के अनुसार उगाई जाने वाली फसलों, सब्जियों एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान एवं समझ का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने शिक्षकों द्वारा दी जा रही सीख को दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यालय में उपलब्ध पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और शैक्षणिक कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
Dhanbad27 Sep

धनबाद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

धनबाद : एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्थानांतरित अधिकारियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र
Siddharthnagar26 Sep

ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र

सिद्धार्थनगर ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने सीएम के नाम संबोधित मांग पत्र सीडीओको सौंपा। ज्ञापन…

पूरी खबर पढ़ें →
बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 सुभाष नगर में मंडी समिति की बाउंड्री के अंदर का…

पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!