Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महाराजगंज के जिलाध्यक्ष श्री केशव मणि त्रिपाठी एवं जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बी एस ए महराजगंज से किया मुलाकात

28 Sep 2026, 05:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महाराजगंज के जिलाध्यक्ष श्री केशव मणि त्रिपाठी एवं जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बी एस ए महराजगंज से किया मुलाकात - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

FB IMG 1790594905285 FB IMG 1790594900529

महराजगंज/उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। आज दिनांक 28/09/2026 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महाराजगंज के जिलाध्यक्ष श्री केशव मणि त्रिपाठी एवं जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बी एस ए महराजगंज से मिल कर 69000 भर्ती के बी एड योग्यताधारी शिक्षकों पर 50% अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग किया ।संघ ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मांग की है कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के स्थान पर 50 प्रतिशत अंकों के साथ लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के आदेश को वापस लिया जाए।

संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी एवं जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि 69000 भर्ती के अंतर्गत वर्ष 2020-22 में नियुक्त लगभग 32000 शिक्षक जो बी०एड० योग्यताधारी हैं, विगत 05 वर्षों से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से परिषदीय विद्यालयों में कार्य कर रहे हैं।NCTE के नियमानुसार इन शिक्षकों को 02 वर्ष के अंदर विभाग को 06 माह का ब्रिज कोर्स कराना था, परंतु विभाग द्वारा समय से ब्रिज कोर्स नहीं कराया गया। यह विभाग की असफलता है।

69000 भर्ती के मूल विज्ञापन 2018 में केवल सेवारत प्रशिक्षण पूर्ण करने का नियम था, न्यूनतम अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने का कोई प्रावधान नहीं था।अब विभाग द्वारा ब्रिज कोर्स के स्थान पर एक लिखित परीक्षा आयोजित कर 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है जो पूर्णतः अनुचित एवं न्यायसंगत नहीं है। अन्य राज्यों में ब्रिज कोर्स को केवल औपचारिक प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराया गया है, परीक्षा के रूप में नहीं।

इससे 05 वर्षों से लगातार कार्यरत शिक्षकों में भारी आक्रोश एवं उत्पीड़न की स्थिति है।अतः संघ ने मांग की है कि 69000 भर्ती के शिक्षकों पर थोपी गयी 50 प्रतिशत अंकों की परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त कर पूर्व निर्धारित 06 माह के ब्रिज कोर्स (ऑनलाइन/ऑफलाइन) के माध्यम से प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाए, ताकि विभाग में कार्यरत हजारों शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो सके।इसके साथ दिव्यांग शिक्षकों के दिव्यांग वाहन भत्ता,FLN ट्रेनिंग का भत्ता,प्रोन्नत वेतनमान सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग किया गया ।इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक ,ब्लॉक अध्यक्ष धन प्रकाश त्रिपाठी,विजय प्रताप पांडेय,अरविंद गुप्ता ,विजय यादव ,वीरेंद्र सिंह मंत्री मनोज वर्मा , धीरज शाही, चंद्रभूषण पटेल, तहसील अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ,डा0कैलाश नाथ मौर्य ,सुशील सिंह ,कृष्णदेव,रजनीश दूबे, विनीता अग्रहरि,राजकिशोर, सुनील कुमार,प्रमोद कुमार ,विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार गौतम,अमर सिंह,राजन गुप्ता,विनय पांडेय, रामावतार,राहुल, जितेंद्र , राहुल यादव ,द्विजेंद्र चौरसिया, मुन्ना शर्मा, मुजीबुल्लाह सहित सैकड़ों शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj28 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…

पूरी खबर पढ़ें →
गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sonbhadra28 Sep

गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के केकराही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा में बरम बाबा मंदिर से बसवा नहर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!