आपदा मित्रों को तैराकी, बोट हैंडलिंग और मोटरबोट रेस्क्यू का प्रशिक्षण सात दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के छठवें दिन कराया गया ग्रुप अभ्यास
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा। आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे आपदा मित्रों के सात दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के छठवें दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को तैराकी, बोट हैंडलिंग से लेकर मोटरबोट रेस्क्यू और ड्राय रेस्क्यू की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के प्रारंभ में सैनिक 1032 अकील खान ने प्रतिभागियों को दौड़, शारीरिक व्यायाम, पीटी, परेड, योग एवं सूर्य नमस्कार कराया। साथ ही नियमित व्यायाम एवं योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
जिला सैनानी होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन आगर-मालवा श्री विक्रम बी. सिंह के मार्गदर्शन में प्रथम सत्र में कंपनी कमांडर श्रीमती कविता सोलंकी ने आपदा मित्रों को तैराकी की विभिन्न विधाओं, बोट हैंडलिंग एवं बोट फिटिंग की जानकारी दी। इसके बाद प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित कर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में ड्राय रेस्क्यू, स्विमिंग रेस्क्यू, मोटरबोट रेस्क्यू, फ्लोटिंग पंप एवं ओबीएम के संचालन सहित विभिन्न बचाव तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों से इन गतिविधियों का ग्रुपवार अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपदा की वास्तविक परिस्थितियों में वे प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती सोलंकी सहित होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन टीम का सहयोग सराहनीय रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज के लिए शहडोल से जिला ब्यूरो शुभम् सिंह बिसेन की रिपोर्ट शहडोल, आज के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*बक्सी गांव में दोहरी नागरिकता जांच: आखिर कब होगी कार्रवाई, कब खुलेगा दस्तावेजों का राज?* नवाबगज-बहराइच। जनपद बहराइच…
पूरी खबर पढ़ें →
01 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना था, छत्तीसगढ राज्य। 01 नवंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…
पूरी खबर पढ़ें →
🚩🇮🇳 जाति से पहचान मिल सकती है, लेकिन महानता नहीं-रवीण उरमलिया LIC वाले हर दलित बाबा साहब डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।