विकसित भारत-जनसेवा अभियान* *कहीं सुलझा सालों पुराना रास्ते का विवाद तो कहीं मिला सपनों का आशियाना

डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के निर्देशन में चलाए जा रहे 'विकसित भारत-जनसेवा अभियान' के तहत गिरदा वर सर्किल मुख्यालयों पर आयोजित हो रहे सेवा सेतु शिविरों में आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बड़ी राहत दी जा रही है। शिविरों के माध्यम से एक ओर जहाँ सालों पुराने राजस्व और जमीनी विवाद आपसी समझाइश से सुलझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।
*सफलता की कहानी-1*
*15 मिनट की समझाइश और खुल गया ग्राम तिपनी के खसरा नंबर 176 का बंद रास्ता*
उपखंड लाडनूं के आईएलआर भरनावा में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम तिपनी के ग्रामीणों ने एक बड़ी समस्या प्रशासन के सामने रखी। ग्रामीणों ने बताया कि खसरा नंबर 176 में पूर्व में हुए विवाद के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार श्री अर्जुन सिंह ने तुरंत प्रशासनिक पहल की। उन्होंने मौके पर ही संबंधित खातेदारों को बुलाकर गंभीरता से समझाइश की। नायब तहसीलदार की सूझबूझ से खातेदार आपसी सहमति के लिए तैयार हो गए। इसके बाद भू-अभिलेख निरीक्षक श्री बीरबल प्रजापत एवं पटवारी हल्का श्रीमती सुलोचना ने तुरंत मौके का निरीक्षण कर धारा 131 व 132 के तहत रास्ते का प्रस्ताव तैयार करवाया। रास्ता कटानी की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से मुक्ति मिल गई, जिस पर सभी ग्रामीणों ने प्रशासन का सहर्ष आभार व्यक्त किया।
*सफलता की कहानी-2*
*डीडवाना तहसील के दयालपुरा के तीन लाभार्थियों को मिली 'सपनों के घर' की तीसरी किस्त, चेहरों पर लौटी मुस्कान*
शिविर के दौरान ही पंचायत समिति डीडवाना की ग्राम पंचायत दयालपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ है। विकास अधिकारियों द्वारा मौके पर ही वित्तीय स्वीकृति देते हुए लाभार्थियों के बैंक खातों में तृतीय (आवास पूर्ण होने पर) किस्त जारी की गई।
ग्राम पंचायत दयालपुरा के निवासी
तनसुख लाल को आवास का निर्माण कार्य पूरा होने पर इन्हें अंतिम किस्त सौंपी गई, जिससे अब इनका परिवार पक्के और सुरक्षित मकान में रह सकेगा।
वहीं शौभ सिंह वर्षों से कच्चे मकान में रह रहे इस परिवार को पक्के घर की सौगात मिली। इसी प्रकार से प्रकाश कंवर प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त सहयोग से इस परिवार को गरिमापूर्ण जीवन और शौचालय युक्त पक्का मकान मिला है।
तीनों लाभार्थियों ने स्वीकृति पत्र लेते हुए कहा, "सरकार के इस अभियान ने हमारे 'मेरा घर-मेरा अधिकार' के सपने को सच कर दिया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







