Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

शहीद -ऐ -आजम भगत सिंह की जयंती पर युवाओं से उनके सपनो का भारत बनाने का आह्वान l

28 Sep 2026, 10:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शहीद -ऐ -आजम भगत सिंह की जयंती पर युवाओं से उनके सपनो का भारत बनाने का आह्वान l - गया, बिहार

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर युवाओं से उनके सपनों का भारत बनाने का आह्वान

टिकारी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती रविवार को टिकारी प्रखंड के बेलहड़िया तीनमुहानी मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के समीप श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मो. जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने कहा कि भगत सिंह केवल एक महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि देशभक्त, सामाजिक चिंतक, विचारक और साहित्यकार भी थे। उन्होंने देश की आजादी और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर एक मजबूत, समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद-ए-आजम के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके सपनों के भारत को साकार करने का संकल्प लिया।मुकेश कुमार विद्यार्थी ,सामाजिक कार्यकर्ता मो.जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां,घनश्याम कुमार, रौशन गहलौत, ज़ुबैर अंसारी, विकाश कुमार गौतम,, जानकी सौ, मो.नईम,अमन कुमार, हजरत राहुल कुमार उर्फ महाबली ,लाल बाबू पासवान,दीनानाथ यादव, महंत अमरजीत दास, रंजय कुमार रश्मि, धर्मेंद्र यादव,पंकज कुमार,कुंदन राज आदि वक्ताओं ने अपनी बात रखी।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी, बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अखंड हिंदू वाहिनी के हिंदू हुंकार महासम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, लखीमपुर से भी पदाधिकारियों ने की सहभागिता
Kheri29 Sep

अखंड हिंदू वाहिनी के हिंदू हुंकार महासम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, लखीमपुर से भी पदाधिकारियों ने की सहभागिता

पुवायां/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जनपद के पुवायां विधानसभा क्षेत्र स्थित गायत्री मैरिज लॉन में अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा हिंदू हुंकार…

पूरी खबर पढ़ें →
शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
Mahrajganj29 Sep

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

महराजगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!