गाजीपुर के असम राइफल्स जवान लालू यादव का निधन, पैतृक गांव दहेंदु पहुंचा पार्थिव शरीर; परिजनों में मचा कोहराम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बरेसर (गाजीपुर):
थाना क्षेत्र के दहेंदु गांव निवासी और असम राइफल्स में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात हवलदार लालू यादव (34) का उपचार के दौरान कोलकाता कमांड अस्पताल में निधन हो गया। सोमवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव दहेंदु पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
लालू यादव मणिपुर के सेनापति (मरम) में तैनात थे और बीते करीब दो वर्षों से ब्रेन ट्यूमर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता स्थित सेना के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 26 सितंबर की रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
रात 10 बजे आई मनहूस खबर
मृतक के पिता अर्जुन यादव ने नम आंखों से बताया कि 26 सितंबर की रात करीब 10 बजे बहू कुमकुम यादव के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें लालू यादव के निधन की सूचना दी गई। यह सुनते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सोमवार को पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पत्नी कुमकुम यादव, मां मेवाती देवी और पिता अर्जुन यादव बदहवास होकर रोने-बिलखने लगे। परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ दरवाजे पर एकत्र हो गई।
हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहा था। लालू यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और वर्ष 2014 से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : प्रतापनगर काली टंकी के पास सिविल लाइन क्षेत्र में निजी और सरकारी पाइपलाइन का कार्य रात…
पूरी खबर पढ़ें →
जनकपुर भ्रमण: "स्याम गौर किमि कहौं बखानी..." चतुर्थ दिन की लीला की शुरुआत भगवान श्री राम और लक्ष्मण…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsब्रेकिंग अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या वंदे भारत न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता,…
पूरी खबर पढ़ें →
लंबित मांगों को लेकर CHO ने खोला मोर्चा, 30 सितंबर से लखनऊ में धरने की चेतावनी 28 और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsब्रेकिंग अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या वंदे भारत न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता,…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम। सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.)…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।