परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर।परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पानी के भराव के चलते सैकड़ों बीघा में खड़ी पकी फसलें जलमग्न होने से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। समस्या को लेकर मंगलवार को डूब क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और अपनी व्यथा बताई।
किसानों ने बताया कि बांध क्षेत्र में समय पूर्व पानी रोके जाने से खेतों में तैयार खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने तुरंत संज्ञान लिया।
नागर ने झालावाड़ प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात कर किसानों की इस गंभीर समस्या से विस्तार से अवगत कराया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने त्वरित कार्रवाई की।
राजे ने तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और डूब क्षेत्र के किसानों की फसलों को बचाने के लिए परवन बांध के गेट अविलंब खोलने के निर्देश दिए। वार्ता के बाद बांध के गेट आज ही खोलने की घोषणा की गई, जिससे प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

एटा! ग्राम पंचायत धौलेश्वर के कासिमपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता वर्षों…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मसूरी…
पूरी खबर पढ़ें →
बयाना अस्पताल में 3 साल बाद सोनोग्राफी जांच फिर से शुरू, सीएम के निर्देश पर सोनोलॉजिस्ट डॉक्टर तैनात,…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रेस विज्ञप्ति* *02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनांकः 29.09.2026 01 वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार, • थानाः-बौण्डी श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पीछे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।