Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने राजस्व एवं पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद दिए कार्रवाई के निर्देश I निर्देशों का पालन न करने पर आठ कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का वेतन राजसात

29 Sep 2026, 10:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने राजस्व एवं पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद दिए कार्रवाई के निर्देश I निर्देशों का पालन न करने पर आठ कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का वेतन राजसात - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला संवाददाता – नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट, 29 सितंबर 2026। शासकीय कार्यों में लापरवाही और समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजस्व एवं पंचायत विभाग की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कुल आठ कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

एसडीएम विजय सिंह यादव द्वारा विगत दिनों चरणबद्ध तरीके से राजस्व विभाग तथा पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई थी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विभागीय लक्ष्यों की सतत निगरानी करते हुए लंबित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय बीतने के बाद भी कुछ कर्मचारियों द्वारा निर्देशों का अपेक्षित पालन नहीं किया गया।

पांच पटवारियों का वेतन राजसात
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान पटवारियों को फार्मर रजिस्ट्री, फसल गिरदावरी, बायोमेट्रिक ई-केवाईसी, नक्शा तरमीम, नामांतरण प्रकरणों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, सेल्फ रजिस्ट्रेशन के प्रतिवेदन, सीएम हेल्पलाइन तथा राजस्व वसूली के लिए अतिक्रमण संबंधी प्रकरण तैयार करने सहित अन्य राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए गए थे।

लगभग एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भी कुछ पटवारियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं फसल गिरदावरी सहित निर्धारित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं की गई। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार तिरोड़ी को पटवारी शिवांशु मिश्रा, गौरव तिवारी, प्रदीप शर्मा, प्रहलाद कुमरे एवं कमलेश भगत का माह सितंबर का तीन-तीन दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए हैं।

तीन पंचायत सचिवों पर भी कार्रवाई
इसी प्रकार पंचायत विभाग के एडीओ एवं पीसीओ की बैठक लेकर लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई। इसमें नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पंचायतों में साफ-सफाई से संबंधित शिकायतों की स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कुछ पंचायत सचिवों द्वारा लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना पाया गया। शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं कराने पर एसडीएम ने पंचायत सचिव अजीत बोरकर, खिलेंद्र भारती एवं विपिन हरिनखेड़े के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन-तीन दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ कटंगी को दिए हैं।

एसडीएम विजय सिंह यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासकीय योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन तथा विभागीय लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती
Kurukshetra29 Sep

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे लूट के…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक
Didwana-Kuchaman29 Sep

जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक

डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जान…

पूरी खबर पढ़ें →
कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता
Indore29 Sep

कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सीआईए रेवाड़ी की अवैध शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई: NH-48 पर अवैध शराब से भरा बंद बॉडी ट्रक पकड़ा, आरोपी चालक गिरफ्तार, 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
Rewari29 Sep

सीआईए रेवाड़ी की अवैध शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई: NH-48 पर अवैध शराब से भरा बंद बॉडी ट्रक पकड़ा, आरोपी चालक गिरफ्तार, 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!