Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

आर्यभट्ट हॉस्टल का औचक निरीक्षण, नशा मुक्ति को जांच और लेकर छात्रों से संवाद

29 Sep 2026, 10:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आर्यभट्ट हॉस्टल का औचक निरीक्षण, नशा मुक्ति को जांच और लेकर छात्रों से संवाद - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में दिए गए निर्देशों के कड़ाई से परिपालन में सागर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल ने हॉस्टल परिसर और कमरों की बारीकी से जाँच की। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य छात्रावासों में नशा मुक्ति सुनिश्चित करना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित तथा स्वास्थ्यवर्धक शैक्षणिक वातावरण निर्मित करना है।

जाँच के दौरान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से सीधे बातचीत की।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उनसे अपील की कि वे स्वयं को एवं अपने साथियों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखें। अधिकारियों ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और किसी भी प्रकार का नशा उनके करियर तथा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में नशे के कारोबार या इसके उपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं को रोकने दिए निर्देश
Didwana-Kuchaman29 Sep

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं को रोकने दिए निर्देश

डीडवाना-कुचामन, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट…

पूरी खबर पढ़ें →
कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता
Indore29 Sep

कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
पिता का अधूरा सपना बेटी ने किया पूरा, अदिति मिश्रा बनीं सब-इंस्पेक्टर आईटीआई बालाघाट में स्टेनो ट्रेड की टॉपर रहीं अदिति, दो साल शहडोल में गेस्ट फैकल्टी के रूप में दी सेवाएं
पगार कला पंचायत में मतदान को लेकर उत्साह, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट
Satna29 Sep

पगार कला पंचायत में मतदान को लेकर उत्साह, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट

सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें, महिला-पुरुषों में दिखा उत्साह बिरसिंहपुर/सतना। सतना जिले के बिरसिंहपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने राजस्व एवं पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद दिए कार्रवाई के निर्देश I निर्देशों का पालन न करने पर आठ कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का वेतन राजसात
error: Content is protected !!