Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

अटल ज्ञान केंद्र के प्रथम तल का शिलान्यास, 14.25 लाख रुपए होंगे खर्च

30 Sep 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अटल ज्ञान केंद्र के प्रथम तल का शिलान्यास, 14.25 लाख रुपए होंगे खर्च - JHALAWAR, राजस्थान

खानपुर/झालावाड़। ग्राम पंचायत में बनने वाले अटल ज्ञान केंद्र के प्रथम तल निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया गया।

मुख्य अतिथि विकास अधिकारी सत्येंद्र सिसोदिया ने शिलापट्टिका का अनावरण कर कार्य की शुरुआत कराई। जिला परिषद की बजट घोषणा 2026-27 के तहत स्वीकृत इस कार्य पर 14.25 लाख रुपए खर्च होंगे।

केंद्र के प्रथम तल पर 36×20 फीट का हॉल बनाया जाएगा। इसमें ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-कियोस्क, फर्नीचर, वर्क स्टेशन, वायरिंग तथा उपयोगी पुस्तकें व पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

निर्माण सामग्री पर 9.60 लाख और श्रम मद में 4.65 लाख रुपए खर्च होंगे। कार्यक्रम में प्रशासक विष्णु नागर, एईएन नरेंद्र नागर, जेईएन शिवानी गौतम, ग्राम विकास अधिकारी सतीश चंदेल सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने की मांग की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में फॉगिंग अभियान शुरू
Chittorgarh30 Sep

परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में फॉगिंग अभियान शुरू

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा रावतभाटा। बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
मझवाँ विधानसभा के ग्राम पंचायत चेंदुली में डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया।
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali30 Sep

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को रहेंगे सुमेरपुर दौरे पर*

*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को रहेंगे सुमेरपुर दौरे पर* पाली, 29 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक
Didwana-Kuchaman29 Sep

जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक

डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जान…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं को रोकने दिए निर्देश
Didwana-Kuchaman29 Sep

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं को रोकने दिए निर्देश

डीडवाना-कुचामन, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!