Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

वार्ड 4 में तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

30 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वार्ड 4 में तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान - JHALAWAR, राजस्थान

खानपुर। क्षेत्र के निकटवर्ती सूमर कस्बे के ठेक के बालाजी मंदिर स्थित वार्ड संख्या 4 में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण उमस व गर्मी के बीच लगातार 72 घंटे से बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। विद्युत संकट के चलते जहां रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, वहीं पेयजल संकट के साथ छोटे बच्चों व बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण जुगराज राठौर, महेश नागर, बुद्धिप्रकाश नागर व पहलाद नागर ने बताया कि क्षेत्र में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से यह समस्या खड़ी हुई है। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद तीन दिन बीत जाने पर भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने डिस्कॉम अधिकारियों से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

ट्रांसफार्मर स्टॉक में उपलब्ध नहीं होने के कारण बदलने में देरी हो रही है। जैसे ही डिपो से ट्रांसफार्मर प्राप्त होगा, तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
मनोहर लाल बैरवा, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, खानपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्रंथपालों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पदनाम परिवर्तन सहित 4 मांगें
Sagar30 Sep

ग्रंथपालों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पदनाम परिवर्तन सहित 4 मांगें

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल प्रांतीय महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्ष संघ, मध्यप्रदेश के 30…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सुनीसमस्याएं तुरंतकराया समाधान
Bahraich30 Sep

गांव गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सुनीसमस्याएं तुरंतकराया समाधान

*गांव-गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया त्वरित निदान* बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी।
Hardoi30 Sep

शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी।

हरदोई में NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग जिला संवाददाता रेशु कश्यप…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya30 Sep

गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन l

*गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन* गया,…

पूरी खबर पढ़ें →
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जुन्नारदेव मे कर्मचारियों ने BMO को सौपा ज्ञापन
Chhindwara30 Sep

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जुन्नारदेव मे कर्मचारियों ने BMO को सौपा ज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे द्वारा सार्थक अप में अटेंडेंस को लेकर कर्मचारियों को दिए गए आदेश एवं नोटिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!