पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू। बुढ़मू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मतवे गांव निवासी एक शादीशुदा युवक पर पानी पीने के बहाने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बुढ़मू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन के अनुसार, मंगलवार शाम नाबालिग अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में दाखिल हुआ और पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
बुधवार सुबह पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पीड़िता को लेकर बुढ़मू थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा।
आवेदन मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) कराया जा रहा है। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*गांव-गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया त्वरित निदान* बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई में NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग जिला संवाददाता रेशु कश्यप…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन* गया,…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। क्षेत्र के निकटवर्ती सूमर कस्बे के ठेक के बालाजी मंदिर स्थित वार्ड संख्या 4 में पिछले तीन…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र से बीजेपी के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने आज थानेसर अनाज मंडी का किया दौरा। इस दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे द्वारा सार्थक अप में अटेंडेंस को लेकर कर्मचारियों को दिए गए आदेश एवं नोटिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।