थाने में ही बिछा जाल: लड़ाई-झगड़े के मामले से नाम निकलवाने की एवज में रिश्वत ले रहा SI गिरफ्तार, धरा गया सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कैथल विजिलेंस टीम ने बुधवार शाम 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एसआई पर लड़ाई-झगड़े के केस से नाम निकलवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने थाने में ही जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ काबू किया।
कार्रवाई के दौरान एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे। विजिलेंस के अनुसार सुभाष नगर निवासी साहिल कुमार ने शिकायत दी थी कि सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार लड़ाई-झगड़े के एक मामले में उसका नाम निकलवाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद कैथल विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी की टीम ने शिकायत की पुष्टि की और बुधवार शाम थाने में ट्रैप लगाया।
विजिलेंस की कार्रवाई के बाद थाने में हड़कंप
एसआई की गिरफ्तारी के बाद सिविल लाइन थाने में हड़कंप की स्थिति रही। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

इंद्री मे कांग्रेस सम्मेलन मे बोलते हुए पूर्व विधायक राकेश कम्बोज ने कहा कि इंद्री की जनता बीजेपी…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ पशुपालकों…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप। दिन में बढ़ेगी गर्मी और बारिश के आसार नहीं लखनऊ में…
पूरी खबर पढ़ें →
एमथ्रीएम फाउंडेशन ने शुरू किया नशा मुक्ति कैंपेन, डिढारा गांव से हुई शुरुआत। तावडू में पूरे माह चलेंगे…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 2 अक्तूबर को : राजेश सहरावत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के…
पूरी खबर पढ़ें →
*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।