Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rae Bareli

साइकिल सवार 7 वर्षीय बच्चा हुआ घायल!

01 Oct 2026, 11:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
साइकिल सवार 7 वर्षीय बच्चा हुआ घायल! - RAE BARELI, उत्तर प्रदेश

लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश
नमस्कार मै शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील रिपोर्टर

डम्फर की टक्कर में साइकिल सवार 7 वर्षीय बच्चा हुआ घायल! रेफर।

थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर 01 मनऊखेड़ा सियाराम के घर के पास साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

शिवगढ़,रायबरेली- बांदा बहराइच हाईवे पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं मनऊ खेड़ा के पास साइकिल सवार भाई बहन को डम्फर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार 7 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरतलब हो कि जानकारी के मुताबिक बुधवार को लगभग 12: 30 बजे आशा पुत्री राजेश कुमार उम्र लगभग 10 वर्ष अपने छोटे भाई इंद्रपाल उम्र लगभग 7 वर्ष को शिवली चौराहे से साइकिल से लेकर अपने घर जा रही थी तभी अचानक बछरावां की ओर से आ रहे डम्फर ट्रक ने थाना क्षेत्र के अन्तर्गतनगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर 01 मनऊखेड़ा सियाराम के घर के पास साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को सीएचसी शिवगढ़ लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी में बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बच्चे के पैर में गम्भीर चोट आई है इसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं ग्रामीण द्वारा बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हिरासत में ले लिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में आज से तीन दिन दूध की सप्लाई बंद, नियम तोड़ा तो लगेगा 51 हजार जुर्माना… जानें क्या है वजह
Kurukshetra01 Oct

हरियाणा में आज से तीन दिन दूध की सप्लाई बंद, नियम तोड़ा तो लगेगा 51 हजार जुर्माना… जानें क्या है वजह

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ पशुपालकों…

पूरी खबर पढ़ें →
थाने में ही बिछा जाल: लड़ाई-झगड़े के मामले से नाम निकलवाने की एवज में रिश्वत ले रहा SI गिरफ्तार, धरा गया  सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार
Kurukshetra01 Oct

थाने में ही बिछा जाल: लड़ाई-झगड़े के मामले से नाम निकलवाने की एवज में रिश्वत ले रहा SI गिरफ्तार, धरा गया  सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कैथल विजिलेंस…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वस्थ आहार एवं पोषण जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Bahraich01 Oct

स्वस्थ आहार एवं पोषण जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!