Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 8349666200 2 से 10 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान 9 गतिविधियों के जरिए जनभागीदारी से सेवा को बनाया जाएगा जनआं

01 Oct 2026, 06:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 8349666200 2 से 10 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान 9 गतिविधियों के जरिए जनभागीदारी से सेवा को बनाया जाएगा जनआं - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। गांधी जयंती से जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान शुरू होगा। 2 से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में समाज के हर वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए 9 प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में होने वाले कार्यक्रमों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, वृद्धजनों व अनाथ बच्चों की सेवा, नेत्र परीक्षण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पौधरोपण, सैनिकों व उनके परिवारों का सम्मान और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद शामिल है।

जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी ने बताया कि अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ से होगी। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया जाएगा और प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प दिलाया जाएगा। स्वच्छता रैली और जनसंवाद के जरिए गीले-सूखे कचरे को अलग रखने तथा वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

सार्वजनिक स्थानों पर होगा श्रमदान
जल स्रोतों, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों, सरकारी भवनों, उद्यानों, चौराहों, स्कूलों, बाजारों और अस्पतालों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। वार्ड और पंचायत स्तर पर भी लोगों को स्वच्छता से जोड़ने का प्रयास होगा।

3 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर
3 अक्टूबर को जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक परीक्षण और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिलेगा। जरूरतमंदों को दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने और मार्गदर्शन की व्यवस्था रहेगी।

4 अक्टूबर को वृद्धाश्रम और अनाथालय में सेवा
4 अक्टूबर को वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में सेवा गतिविधियां होंगी। वृद्धजनों से संवाद कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली जाएगी तथा भोजन, फल और दैनिक उपयोग की सामग्री दी जाएगी। स्वास्थ्य जांच व मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे। अनाथालयों में बच्चों को भोजन, फल, कपड़े, जूते-चप्पल और स्टेशनरी उपलब्ध कराने के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी। बच्चों की पढ़ाई में सहयोग और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय सेवा की भावना को जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है। जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अमले और नागरिकों की भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich25 Oct

बक्शी गांव में दोहरी नागरिकताजाँच आखिर कब होगी कार्रवाई

*बक्सी गांव में दोहरी नागरिकता जांच: आखिर कब होगी कार्रवाई, कब खुलेगा दस्तावेजों का राज?* नवाबगज-बहराइच। जनपद बहराइच…

पूरी खबर पढ़ें →
कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
Rewari25 Oct

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…

पूरी खबर पढ़ें →
शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा
Rewari25 Oct

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!