Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

शिक्षण, एनीमिया व माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

01 Oct 2026, 06:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिक्षण, एनीमिया व माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* - PALI, राजस्थान

*शिक्षण, एनीमिया व माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

01 अक्टूम्बर । जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में उप निदेशक भागीरथ के निर्देशनानुसार पीएम श्री पीठ मुकुंद चंड बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने, एनीमिया की रोकथाम एवं माहवारी स्वास्थ्य व स्वच्छता प्रबंधन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनीमिया रोकथाम एवं पोषण विषय पर चर्चा की गई।

केंद्र प्रबंधक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। बालिकाओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

ममता दाधीच ने माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों एवं झिझक को दूर करने के लिए बालिकाओं को जागरूक किया।

उन्होंने बालिकाओं को एनीमिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए आयरन युक्त एवं संतुलित आहार के सेवन के लिए प्रेरित किया। साथ ही बालिकाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, मौसमी फल, गुड़, चना आदि पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के महत्व के बारे में बताया गया।

उड़ान योजना के संबंध में केंद्र प्रबंधक ने बताया कि उड़ान का मतलब और उड़ान सेंटर के अंतर्गत उड़ान में प्राप्त होने वाली पांच सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। परामर्शदाता उर्मिला द्वारा बालिकाओं में एनीमिया रोकथाम एवं पोषण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए अवार्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में खुशबू, जितेंद्र बांगड़ एवं स्प्रिट अस्पताल द्वारा बालिकाओं का नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं को नेत्र स्वास्थ्य एवं पोषणयुक्त भोजन के संबंध में विशेष जानकारी दी गई। इस जांच शिविर में 200 बालिकाओं की नेत्र जांच की गई। केंद्र प्रबंधक द्वारा स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बिना झिझक साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के साथ संवाद कर पोषण, एनीमिया एवं माहवारी स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत शर्मा, प्रतिभा पाटिल, अध्यापिका किरण मैडम एवं विद्यालय स्टाफ सहित 300 बालिकाएं उपस्थित रहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रियाँबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान और विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन
Nagaur01 Oct

रियाँबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान और विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन

मेडता विधायक लक्ष्मणराम कलरू पहुँचे रियाँबड़ी। शहरवासियो व भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने साफा माला पहनाकर किया स्वागत।रियाँबड़ी नगरपालिका के…

पूरी खबर पढ़ें →
रतलाम ग्रामीण शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़
Ratlam01 Oct

रतलाम ग्रामीण शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़

शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़ सरवन थाना क्षेत्र में 2,948…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनीष परसाई पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से शहर वासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि श्रद्वांजलि| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड|mo9828139709
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया द्वारा दिनांक 13अक्टूबर 2026को एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा l
Gaya01 Oct

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया द्वारा दिनांक 13अक्टूबर 2026को एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा l

📢 नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला – गया बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया…

पूरी खबर पढ़ें →
ਸਰਕਾਰੀ ਆਰਟਸ ਅਤੇ ਸਪੋਰਟਸ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ 14 ਤੋਂ 22 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗੀ ਅਗਨੀਵੀਰ ਭਰਤੀ ਰੈਲੀ
Jalandhar01 Oct

ਸਰਕਾਰੀ ਆਰਟਸ ਅਤੇ ਸਪੋਰਟਸ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ 14 ਤੋਂ 22 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗੀ ਅਗਨੀਵੀਰ ਭਰਤੀ ਰੈਲੀ

ਜਲੰਧਰ, 01 ਅਕਤੂਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ): ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸਰਕਾਰੀ ਆਰਟਸ ਅਤੇ ਸਪੋਰਟਸ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!