सचिव भाटी ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सचिव भाटी ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
पाली 01 अक्टूम्बर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री विक्रम सिंह भाटी ने राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सचिव भाटी ने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा संधारित रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित कार्मिकों से संवाद कर महिला हिंसा से प्रभावित पीड़िताओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा, कानूनी सहायता, परामर्श (काउंसलिंग) एवं अस्थायी आश्रय सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली।
उन्होंने प्रत्येक पीड़िता को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने तथा उनकी गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। काउंसलिंग के दौरान पीड़ित महिलाओं को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन प्रेषित करने के संबंध में भी निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर के विभिन्न रजिस्टरों एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही गत माह के आंकड़े भी संकलित किए गए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नित नए नवाचारों व रचनात्मक गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में…
पूरी खबर पढ़ें →
मेडता विधायक लक्ष्मणराम कलरू पहुँचे रियाँबड़ी। शहरवासियो व भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने साफा माला पहनाकर किया स्वागत।रियाँबड़ी नगरपालिका के…
पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़ सरवन थाना क्षेत्र में 2,948…
पूरी खबर पढ़ें →
आबू रोड भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई के असामयिक निधन से पूरे शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत पंचायत समिति टीम और आमजन ने दिया स्वच्छता का…
पूरी खबर पढ़ें →
📢 नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला – गया बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।