कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत गुरुवार को कधवन पंचायत में सफाई अभियान चलाया गया। पंचायत मुखिया फिरदौस अंसारी के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।
मुखिया फिरदौस अंसारी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति, पंचायत या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि घर, गली और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने से स्वस्थ एवं सुंदर समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने ग्रामीणों से कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने, नियमित रूप से सफाई करने और स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
अभियान में अजरुन बीबी, शिव प्रसाद गुप्ता, हाजी मुस्ताक अहमद, मनोज सिंह, जलसहिया आरती देवी, ललती देवी, सिसावती देवी, इमरान अंसारी, नन्दू प्रजापति, नसीबन बीबी, जाहिदा बीबी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मेडता विधायक लक्ष्मणराम कलरू पहुँचे रियाँबड़ी। शहरवासियो व भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने साफा माला पहनाकर किया स्वागत।रियाँबड़ी नगरपालिका के…
पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़ सरवन थाना क्षेत्र में 2,948…
पूरी खबर पढ़ें →
एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत पंचायत समिति टीम और आमजन ने दिया स्वच्छता का…
पूरी खबर पढ़ें →
📢 नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला – गया बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया…
पूरी खबर पढ़ें →
ਜਲੰਧਰ, 01 ਅਕਤੂਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ): ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸਰਕਾਰੀ ਆਰਟਸ ਅਤੇ ਸਪੋਰਟਸ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
बहराइचl महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके में स्थित वन्य क्षेत्र में पर्यावरण एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।