Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

दैनिक अग्निसाक्षी जिला ब्यूरो चीफ सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 8349666200* *वृद्धजनों को अधिकारों की जानकारी, समस्याओं के निराकरण का भरोसा* *अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अ

01 Oct 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दैनिक अग्निसाक्षी जिला ब्यूरो चीफ सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 8349666200* *वृद्धजनों को अधिकारों की जानकारी, समस्याओं के निराकरण का भरोसा* *अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अ - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को अपना घर वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष डीएस चौहान ने वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी।

चौहान ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ती उम्र में उन्हें आर्थिक सहायता के साथ सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, भावनात्मक सहयोग और अपनत्व की भी आवश्यकता होती है। वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण से संबंधित कानून उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। भरण-पोषण, संपत्ति सुरक्षा अथवा अन्य कानूनी समस्या होने पर कानून में समाधान उपलब्ध है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

समस्याएं सुनीं, योजनाओं की जानकारी दी

द्वितीय जिला न्यायाधीश मधुसूदन जंघेल ने भी वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अश्विनी सिंह ने विधिक सहायता, विधिक सलाह और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद वृद्धजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। एसडीएम आगर कमल मंडलोई एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन अंकित ने किया। वृद्धाश्रम संचालिका मीना जयंत ने आभार माना। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने वृद्धजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich25 Oct

बक्शी गांव में दोहरी नागरिकताजाँच आखिर कब होगी कार्रवाई

*बक्सी गांव में दोहरी नागरिकता जांच: आखिर कब होगी कार्रवाई, कब खुलेगा दस्तावेजों का राज?* नवाबगज-बहराइच। जनपद बहराइच…

पूरी खबर पढ़ें →
कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
Rewari25 Oct

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…

पूरी खबर पढ़ें →
शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा
Rewari25 Oct

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!