*
आगर-मालवा। जिला जेल आगर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 86 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में आयुष विभाग एवं मुस्कान सेवा समिति उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में बंदियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी प्रदान की गईं।
शिविर में उप जेल अधीक्षक हीरालाल परमार उपस्थित रहे। आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह डोडोरे, डॉ. मनीष चौधरी एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
मुस्कान सेवा समिति के अध्यक्ष रईस खान, सदस्य जतिन पाटीदार एवं ओमसिंह राजपूत भी शिविर में मौजूद रहे। शिविर के अंत में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष चौधरी ने सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।