Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल आगर मालवा मध्य प्रदेश 8349666200 पिपलोन कला में एक घंटे का श्रमदान, मुख्य मार्ग की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश जनप्रत

01 Oct 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल आगर मालवा मध्य प्रदेश 8349666200 पिपलोन कला में एक घंटे का श्रमदान, मुख्य मार्ग की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश जनप्रत - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत बुधवार को ग्राम पिपलोन कला में ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक घंटा, एक दिन, एक समय’ गतिविधि के तहत सुबह 8 से 9 बजे तक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। हनुमानगढ़ी से बस स्टैंड चौराहे तक मुख्य मार्ग की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

व्यवसायियों से किया संवाद, प्लास्टिक से दूरी की अपील

स्वच्छता अभियान के दौरान होटल एवं सब्जी व्यवसायियों से डोर-टू-डोर संपर्क कर स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। व्यवसायियों से सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल चाय कप का उपयोग नहीं करने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर देने की समझाइश दी गई। ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर स्वच्छता व्यवहार अपनाकर बीमारियों से बचाव का संदेश भी दिया गया।

गीत के जरिए घर-घर कचरा अलग करने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान कचरा संग्रहण वाहन से ‘गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल…’ गीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। नागरिकों से गीला, सूखा और सेनेटरी कचरा अलग-अलग रखने तथा नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई।

स्वच्छता साथियों का सम्मान

स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वच्छता साथी श्रीमती हसीना बी., श्री इस्माइल और श्री जावेद का जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली बड़ोले, जिला समन्वयक एसबीएम पवन स्वर्णकार, जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल मकवाना, सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र राठौर, प्रहलाद सिंह चौहान, सतपाल सिंह, महेश मित्तल सहित संजय कुलेरा, लेखराज कुलेरा, अशोक टेलर, सम्राट जायसवाल, हेमचन्द्र जैन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों ने भी सहभागिता की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich25 Oct

बक्शी गांव में दोहरी नागरिकताजाँच आखिर कब होगी कार्रवाई

*बक्सी गांव में दोहरी नागरिकता जांच: आखिर कब होगी कार्रवाई, कब खुलेगा दस्तावेजों का राज?* नवाबगज-बहराइच। जनपद बहराइच…

पूरी खबर पढ़ें →
कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
Rewari25 Oct

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…

पूरी खबर पढ़ें →
शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा
Rewari25 Oct

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!