अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों को किया गया सम्मानित।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों को किया गया सम्मानित।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को बुढ़मू प्रखंड के खाखरा पंचायत अंतर्गत हिसरी गांव में बुजुर्ग स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के अंतर्गत प्रेरणा आजीविका महिला ग्राम संगठन में सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों हसीबा एवं तीजन के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लैंगिक सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुजुर्गों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले, उनकी पहचान एवं भावनाओं को महत्व दिया जाए तथा उनके अनुभव और ज्ञान को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
इस अवसर पर बुजुर्ग स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुजुर्गों की विभिन्न समस्याओं, जरूरतों एवं सुझावों पर चर्चा की गई। साथ ही वृद्धावस्था में आने वाली परेशानियों के समाधान और जरूरत के समय बुजुर्गों को सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, अधिकार एवं सामाजिक भागीदारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और ज्ञान को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने पर जोर दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल — डबल काउंटर, अतिरिक्त गाड़ी और…
पूरी खबर पढ़ें →
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंवरसिका गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नूंह, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…
पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत जन सेवा योजना अभियान के तहत महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास…
पूरी खबर पढ़ें →
समाज कल्याण सप्ताह अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को सेवा सामिति वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसमाज कल्याण सप्ताह अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को सेवा सामिति वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*पाली जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र एनक्यूएएस गुणवत्ता प्रमाणन में शामिल* *फालना गांव, बिरामी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।