Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच

01 Oct 2026, 09:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
रीठी। रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा में वन भूमि पर खेती के उद्देश्य से किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को वन विभाग ने विफल कर दिया।

वन विभाग के अनुसार कक्ष क्रमांक आरएफ-172 में पिछले करीब 15 दिनों से ग्रामीणों द्वारा लेंटाना और झाड़ियों की सफाई कर वन भूमि को खेती योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा था। 1 अक्टूबर 2026 को वन मंडल अधिकारी कटनी गर्वित गंगवार एवं एसडीओ कटनी पश्चिम कार्तिकेय भट्ट (IFS) के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल के नेतृत्व में वन अमले ने कार्रवाई की।

पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर करीब 300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच खोदकर वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को रोक दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा महिलाओं को आगे कर विवाद की स्थिति बनाने का प्रयास किया गया।

वन विभाग ने मौके पर समझाइश देते हुए कहा कि वन अधिकार पट्टाधारियों को छोड़कर वन भूमि पर व्यक्तिगत पट्टे का प्रावधान नहीं है। विभाग ने लोगों से भ्रामक जानकारी या किसी के बहकावे में आकर वन भूमि पर नया अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।

भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी नजर
वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी ने स्पष्ट किया कि जहां भी वन भूमि की सफाई कर अतिक्रमण का प्रयास किया जाएगा, वहां भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के मुताबिक इससे पहले भी परिक्षेत्र की नैगेवा बीट की वन भूमि को इसी प्रकार अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था।

विभाग का कहना है कि जिले में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार को लेकर कथित रूप से भ्रामक जानकारी देकर लोगों को वन भूमि पर अतिक्रमण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीएफओ गर्वित गंगवार ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर इस प्रकार के अतिक्रमण के प्रयासों के विरुद्ध जिलेभर में कार्रवाई जारी रहेगी।

वन विभाग का संदेश स्पष्ट है—वन भूमि पर नए अतिक्रमण की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी
Udaipur01 Oct

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी

उदयपुर/नीमच | संवाददाता मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बुद्धजन दिवस पर कवरसिका गाव मे विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।
Nuh01 Oct

अंतर्राष्ट्रीय बुद्धजन दिवस पर कवरसिका गाव मे विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंवरसिका गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नूंह, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत जन सेवा योजना अभियान के तहत महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से किया संवाद
Pali01 Oct

विकसित भारत जन सेवा योजना अभियान के तहत महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से किया संवाद

विकसित भारत जन सेवा योजना अभियान के तहत महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!