तावडू:इतिहास प्रवक्ता ज्ञान सिंह की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इतिहास प्रवक्ता ज्ञान सिंह की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
तावडू। शहर के लखपत चौक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के में इतिहास प्रवक्ता प्रवक्ता ज्ञान सिंह 31 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने पर गुरुवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, शिक्षकगण तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रतीक धनखड़ ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि ज्ञान सिंह ने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और बाद में इसी विद्यालय को अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्होंने अपनी सेवा के लगभग 17 वर्ष इसी विद्यालय में समर्पित किए। जिस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की, उसी विद्यालय में शिक्षक के रूप में सेवा करने और वहीं से सेवानिवृत्त होने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष उपलब्धि है। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्यों द्वारा श्री ज्ञान सिंह को चांदी का मुकुट एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने श्री ज्ञान सिंह के मिलनसार व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना की। उपस्थित सभी लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में नगर के गणमान्य व्यक्तियों श्री अजीत सिंह, राजेश चेयरमैन, अनिल शर्मा, महेंद्र, रमेश गैरा, वीरेंद्र मक्कड़, रविंद्र गर्ग, धर्मचंद, फरियाद मोहम्मद, भूप सिंह, मोतीराम मुख्य अध्यापक सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्री ज्ञान सिंह को भावुक विदाई देते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल मे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजत लाठर के नेरत्व मे गाँधी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंचर के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष, फरसा और लाठियों से हमला कर युवक का पैर तोड़ा, दो…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsतावडू में अज्ञात थ्री व्हीलर की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत,अज्ञात चालक…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्राह्मण समाज ने आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : हरविंदर शर्मा तावडू।शहर के भिवाडी…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।