Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित।

02 Oct 2026, 09:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान, बच्चों को वितरित किए फल एवं मिठाई

सिंगरौली: । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बरगवां सेक्टर के डागा-2 एवं डागा-4 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को दी जा रही सेवाओं को प्रोत्साहित करना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।

डागा-2 में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा तथा डागा-4 में आयोजित कार्यक्रम में श्री सुभाष वर्मा की उपस्थिति रही। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अमले ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों के पोषण, देखभाल एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित आंगनवाड़ी केंद्र आने के महत्व की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा बच्चों के समुचित पोषण एवं विकास के लिए जागरूकता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार
Basti02 Oct

स्ती: महिला थाना पुलिस की सराहनीय पहल, “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटने से बचे दो परिवार

बस्ती, 30 सितंबर 2026। महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व की मिसाल…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का मानपुर में आत्मीय आगमन, /गुप्ता परिवार को दी बिटिया के जन्म की बधाई
Umaria02 Oct

प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का मानपुर में आत्मीय आगमन, /गुप्ता परिवार को दी बिटिया के जन्म की बधाई

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जी के आदर्शों से मिलती है देशभक्ति और सत्य अहिंसा की सीख ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह
Bahraich02 Oct

गांधी जी के आदर्शों से मिलती है देशभक्ति और सत्य अहिंसा की सीख ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह

गांधी जी के आदर्शों से मिलती है देशभक्ति और सत्य-अहिंसा की सीख: ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!