प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का मानपुर में आत्मीय आगमन, /गुप्ता परिवार को दी बिटिया के जन्म की बधाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री नागर सिंह चौहान का आज मानपुर नगर में स्नेहिल आगमन हुआ।
अपने निर्धारित दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री श्री चौहान नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती खुशबू कुलदीप गुप्ता के निज निवास पहुंचे। यहाँ उन्होंने गुप्ता परिवार से आत्मीय भेंट की।
परिवार में नन्ही लक्ष्मी के आगमन पर प्रभारी मंत्री जी ने नवजात बिटिया को गोद में लेकर अपना स्नेहाशीष प्रदान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर गुप्ता परिवार ने प्रभारी मंत्री जी का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत कर हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस गरिमामय अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री ओम नारायण सिंह (अन्नू सिंह),राजर्षि मिश्रा,नागेन्द्र मिश्रा,बिमलेश गुप्ता,नारायण सिंह,रवि सिंह,घनश्याम पटेल,अनिल गुप्ता,सुनील गुप्ता,श्री राम गुप्ता सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मानपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप गुप्ता संगठन की गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहते हैं और नवयुग मंडल सहित सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी अग्रणी भूमिका रहती है। प्रभारी मंत्री के आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsसीधी जिले में ब्राह्मण, राजपूत और सवर्ण समाज के नाम पर कई सामाजिक संगठन सक्रिय हैं। इन संगठनों…
पूरी खबर पढ़ें →
नागदा। गीता जयंती के उपलक्ष्य में इस्कॉन उज्जैन द्वारा नागदा शहर में चार दिवसीय विशेष गीता प्रचार एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
नागदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत शीतुल बाजार के पास हुआ हादसा। एंबुलेंस…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान,…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को होगा विशेष स्वच्छता अभियान। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।