Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhilwara

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान और विविध कार्यक्रम आयोजित दौलतपुरा विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दी श्रद्धांजलि

02 Oct 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान और विविध कार्यक्रम आयोजित दौलतपुरा विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दी श्रद्धांजलि - BHILWARA, राजस्थान

शाहपुरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई।

छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने कक्षा-कक्षों सहित पूरे विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण टेलर के निर्देशन में पानी की टंकियों की सफाई करवाई गई, वहीं वरिष्ठ व्याख्याता अनिल घूसर के नेतृत्व में पेड़-पौधों एवं गमलों की सफाई की गई।

स्वच्छता अभियान में कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने टीम लीडर भगवती टेलर के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 ने टीम लीडर इंदिरा धूपिया के नेतृत्व में साफ-सफाई एवं सजावट में द्वितीय स्थान हासिल किया।

कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 7 की निशा बैरवा एवं कृष्णा कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 8 की आरुषि कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने टीम लीडर चंद्रकांत शर्मा के नेतृत्व में आकर्षक पोस्टर तैयार किए। इस अवसर पर किरण, खुशी जाट, रानू जाट, प्रियंका रेगर, विष्णु गुर्जर, खुशी बैरवा, अंजलि, आरुषि एवं नेहा ने भाषण, कविता एवं विचार प्रस्तुत कर गांधीजी और शास्त्री जी के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला।

व्याख्याता दीपू सुथार ने दोनों महापुरुषों के जीवन और महानता के बारे में बताया। मनीषा कंवर, ज्योति जैन एवं अर्चना दाधीच ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए, पीर पराई जाने रे’ प्रार्थना प्रस्तुत की

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur02 Oct

राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा कल:आचार संहिता लग जाएगी, तबादलों पर पाबंदी रहेगी*

*राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा कल:आचार संहिता लग जाएगी, तबादलों पर पाबंदी रहेगी* प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
error: Content is protected !!