Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

*सेवा संकल्प अभियान “जन सेवा ही प्रभु सेवा”* *पाली में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन* 02 अक्टूबर । ‘ जन सेवा ही प्रभु सेवा ‘ थीम पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन ज

02 Oct 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*सेवा संकल्प अभियान "जन सेवा ही प्रभु सेवा"* *पाली में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन* 02 अक्टूबर । ' जन सेवा ही प्रभु सेवा ' थीम पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन ज - PALI, राजस्थान

*सेवा संकल्प अभियान "जन सेवा ही प्रभु सेवा"*
*पाली में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन*

02 अक्टूबर । ' जन सेवा ही प्रभु सेवा ' थीम पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के नेतृत्व में पशुपालन विभाग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वी.सी. हॉल में किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम भवानी निकेतन, जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसी क्रम में पाली जिला स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वी.सी. हॉल में सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पाली जिले में पदस्थापित एवं पाली जिले के मूल निवासी कुल 64 नवनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की सेवा में नवनियुक्त होने पर सभी अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय का बधाई संदेश, वेलकम किट एवं नियुक्ति पत्र जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वीसी के माध्यम से नशा मुक्ति संकल्प की शपथ भी दिलाई गई।

जिला प्रशासन द्वारा समस्त प्रतिभागियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ.बजरंग सिंह , मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी सहित समस्त लाभार्थी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी नोडल एजेंसी पशुपालन विभाग, पाली के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार पंवार द्वारा उपलब्ध करवाई गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur02 Oct

राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा कल:आचार संहिता लग जाएगी, तबादलों पर पाबंदी रहेगी*

*राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा कल:आचार संहिता लग जाएगी, तबादलों पर पाबंदी रहेगी* प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
error: Content is protected !!