Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

वीगोरा-100 की अवैध ऑनलाइन बिक्री उजगार, कलेक्टर के निर्देश पर औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,अंकित मेडिकल स्टोर की भूमिका संदिग्ध, जांच के बाद दस्तावेज व साक्ष्य जब्त

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वीगोरा-100 की अवैध ऑनलाइन बिक्री उजगार, कलेक्टर के निर्देश पर औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,अंकित मेडिकल स्टोर की भूमिका संदिग्ध, जांच के बाद दस्तावेज व साक्ष्य जब्त - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ समानांतर कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में बंडा में वीगोरा-100 दवा की अवैध ऑनलाइन बिक्री सबके सामने उजागर हुई है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार, नियंत्रक (खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल) के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई निष्पादित की गई,मामले की जानकारी देते हुए औषधि अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र एफ डी ए से वीगोरा-100 की अवैध ऑनलाइन बिक्री के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर बंडा क्षेत्र में जब गहन जांच-पड़ताल की गई, तो यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि अंकित मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा वीगोरा-100 की पूरी 120 स्ट्रिप्स बिना किसी बिल/कैश मेमो के एक अन्य व्यक्ति को बेची गई थीं।

उक्त व्यक्ति इन दवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध रूप से आगे बेच रहा था। औषधि प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन बिक्री में संलिप्त व्यक्ति को मौके पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान प्रकरण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज, बिक्री अभिलेख और अन्य साक्ष्य मौके से जब्त किए गए हैं। औषधि निरीक्षक सोनम जैन एवं औषधि निरीक्षक मनीष सुमन की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई लगभग 4 से 5 घंटे तक लगातार चलाई गई।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बिना पर्चे व बिना बिल के दवाओं की कालाबाजारी या अवैध ऑनलाइन बिक्री करने वालों को पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में संबंधित अंकित मेडिकल स्टोर संचालक तथा इसमें शामिल अन्य सभी व्यक्तियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।

जब्त साक्ष्यों के आधार पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत संबंधितों के खिलाफ सख्त वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Umaria02 Oct

थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

नौरोजाबाद थाना पुलिस ने अवैध रेत के विरुद्ध की कार्रवाई, प्रकरण पंजीबद्ध नौरोजाबाद उमरिया से राहुल शीतलानी की…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण
Harda02 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार (वर्ष 2024-25) की ‘विशिष्ट श्रेणी’ में उपनिरीक्षक श्रीमती कल्पना गुप्ता चयनित, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र से होंगी सम्मानित
Sagar02 Oct

प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार (वर्ष 2024-25) की ‘विशिष्ट श्रेणी’ में उपनिरीक्षक श्रीमती कल्पना गुप्ता चयनित, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र से होंगी सम्मानित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य, साहसिक प्रयासों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस ने किये श्रृद्धा सुमन अर्पित
Sagar02 Oct

राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस ने किये श्रृद्धा सुमन अर्पित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप जब्त
Agar-Malwa02 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप जब्त

*आगर मालवा*। सुसनेर वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर एक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!