थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नौरोजाबाद थाना पुलिस ने अवैध रेत के विरुद्ध की कार्रवाई, प्रकरण पंजीबद्ध
नौरोजाबाद उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट
नौरोजाबाद। थाना नौरोजाबाद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 30 सितंबर 2026 को पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए ग्राम बरही के पास से रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 30.09.2026 को नौरोजाबाद पुलिस को अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना पर ग्राम बरही के पास रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर, मय रेत से भरी ट्रॉली जब्त की।
ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम श्याम कुमार बैगा उर्फ छोटू बैगा, पिता तमसू बैगा, उम्र 25 वर्ष, निवासी उजान बताया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि वाहन स्वामी कपिल शुक्ला उर्फ अनुपम शुक्ला, निवासी करकेली के कहने पर ग्राम उजान के नाला से रेत का उत्खनन कर विक्रय के लिए उसका परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक चालक रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत जब्त कर अपराध क्रमांक 394/2026, धारा 303(2) बीएनएस एवं धारा 4, 21 खान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मामले में आगे की जांच जारी है। थाना प्रभारी ने कही सख्त कार्रवाई की बात
थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सावधान होशियार ,कही आप न हो जाए ठग्गी का शिकार-- त्यौहारी सीजन में नकली सोने के आभूषणों से…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य, साहसिक प्रयासों एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर मालवा*। सुसनेर वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।