Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

नगरी निकाय उप निर्वाचन 2026 नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के लिए उप निर्वाचन की मतगणना हुई संपन्न

03 Oct 2026, 06:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगरी निकाय उप निर्वाचन 2026 नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के लिए उप निर्वाचन की मतगणना हुई संपन्न - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

//समाचार 02//
*नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026*

*नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*

*जिले में स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण उपचुनाव संपन्*

*जिला संवाददाता पीएल तिवारी वंदे भारत लाइव न्यूज़ के लिए आगर मालवा* mo-9993357757

आगर-मालवा, 3 अक्टूबर 2026/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्थानीय उप निर्वाचन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्यस्थित, सुचारू रूप से पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गए हैं।

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 के तहत नगर परिषद अध्यक्ष के उप निर्वाचन के लिए 29 सितम्बर को हुए मतदान की मतगणना 03 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक दुर्ग विजय सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रवास्तव एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती देव कुंवर सोलंकी की उपस्थिति में आईटीआई सुसनेर में सुचारू रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती देव कुंवर सोलंकी ने राउंड वार मतगणना परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी प्रदीप बद्रीलाल सोनी को 5663 मत एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी विष्णु प्रसाद पाटीदार को 4703 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री प्रदीप बद्रीलाल सोनी नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मतगणना का काम पूरा होने पर रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती देव कुवर सोलंकी ने मतगणना परिणाम घोषित कर दिए हैं।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सुचारू एवं सुव्यवस्थित मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

इसी तरह जनपद पंचायत नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 6 एवं 11 के जनपद सदस्य के उप चुनाव की मतगणना भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा परिणाम घोषित कर दिए हैं।

एसडीओपी श्री देवनारायण यादव के नेतृत्व में मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जिले में पंचायत एवं नगरीय निकाय के उप चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन ने सभी को धन्यवाद देते हुए किए गए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,63 बल्क लीटर देशी शराब, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल
Sagar16 Oct

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,63 बल्क लीटर देशी शराब, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
जन आस्था विश्वास और परंपरा का संगम है मां बिजासन माता मंदिर
Agar-Malwa16 Oct

जन आस्था विश्वास और परंपरा का संगम है मां बिजासन माता मंदिर

*शारदीय नवरात्रि पर विशेष* *जनआस्था, विश्वास और परंपरा का संगम है माँ बिजासन माता मंदिर, कानड़* जिला संवाददाता…

पूरी खबर पढ़ें →
जीतू पटवारी का सिंधिया पर हमला, बोले महल का बिजली बिल गरीब की झोपडी से भी कम
Sagar16 Oct

जीतू पटवारी का सिंधिया पर हमला, बोले महल का बिजली बिल गरीब की झोपडी से भी कम

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में बिजली की कथित किल्लत और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बाइक सवार को बचाने में बेकाबू बस ने दो को कुचला, दोनों की मौत घोंसला के पास भीषण हादसा: शर्मा ट्रैवल्स की बस खाई में उतरी, बाइक सवा
सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
Sagar16 Oct

सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल…

पूरी खबर पढ़ें →
आदर्श कोरी समाज संगठन ने विधायक जैन से की भेंट, रानी झलकारी बाई जयंती का दिया आमंत्रण
Sagar16 Oct

आदर्श कोरी समाज संगठन ने विधायक जैन से की भेंट, रानी झलकारी बाई जयंती का दिया आमंत्रण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आदर्श कोरी समाज संगठन के पदाधिकारियों ने सागर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!