कांठ: तेंदुए ने साइकिल सवार ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ क्षेत्र के साइकिल सवार ग्रामीण पर रास्ते में अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है। बताया गया है कि शनिवार की रात ग्रामीण बिजनौर जनपद के स्योहारा कस्बे से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहा था। ग्रामीण पर रास्ते में अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया।
कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर रफायतपुर निवासी कान सिंह (56) पुत्र नन्हें सिंह शनिवार रात स्योहारा से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि दरियापुर रफायतपुर से पहले रास्ते में अचानक तेंदुआ सामने आ गया और उसने कान सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से कान सिंह के चीखने की आवाज सुनकर आगे स्कूटी से जा रहे गांव के ही राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और तेंदुए को खदेड़कर कान सिंह को बचाया। हमले में घायल कान सिंह को परिजन उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। ग्रामीण पर तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग घटना की जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल ग्रामीण से घटना के संबंध में जानकारी ली। फिलहाल ग्रामीण पर तेंदुए के दरियापुर रफायतपुर सहित कई गांवों में खौफ व्याप्त है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ नगर डीएसएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को संकुल बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में अक्तूबर माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मुरादाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन शुक्रवार को डीडवाना स्थित टाउन हॉल में किया…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 03.10.2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में टेंट…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत"एक दिन एक घंटा एक साथ" के तहत शुक्रवार…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।