Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

तालिब सौदागर उनकी पत्नी पर फायरिंग CCTV वीडियो के आधार पर संदिग्ध नाम अन्नी, टीपू करिया पर आरोप

04 Oct 2026, 09:53 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तालिब सौदागर उनकी पत्नी पर फायरिंग CCTV वीडियो के आधार पर संदिग्ध नाम अन्नी, टीपू करिया पर आरोप - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुरा रोड पर घर जा रहे एक दंपत्ति पर कट्टे से फायर किए जाने का मामला बीती रात सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, तालिब सौदागर अपनी पत्नी खुशनुमा सौदागर के साथ करीब रात 8:15 बजे घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास कथित तौर पर कट्टे से फायर किया गया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें दो युवक सफेद रंग की स्कूटी से तालिब सौदागर का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित तालिब सौदागर ने बताया कि अन्नी और टीपू करिया नाम के युवकों द्वारा उनके ऊपर कट्टे से फायर किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन पर हमला किया गया था, जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दी गई थी। वहीं, खुशनुमा सौदागर ने आरोप लगाया कि फायरिंग के दौरान पीछे से कोई चीज उन्हें लगी, जिससे उनके कपड़े में छेद हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धानोरा में अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
Gadchiroli16 Oct

धानोरा में अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: गडचिरोली जिले के धानोरा तालुका के कारवाफा गांव में अवैध सागौन की तस्करी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
पति को सांप से डसवाने वाली रविता को सजा-ए-मौत: प्रेमी को भी फांसी, मेरठ कोर्ट ने 3 दिन में 4 दोषियों को मौत की सजा दी
Meerut16 Oct

पति को सांप से डसवाने वाली रविता को सजा-ए-मौत: प्रेमी को भी फांसी, मेरठ कोर्ट ने 3 दिन में 4 दोषियों को मौत की सजा दी

पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वारदात के 547 दिन…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Harda16 Oct

थाना परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

थाना परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जिला संवाददाता जयदीप राठौर रहटगांव। पुलिस अधीक्षक श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!