थाना सिविल लाइन पुलिस ने छत्रसाल नगर में महिला की हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा,महिला के पति सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर में विगत दिवस आकस्मिक पुलिस सेवा डायल-112 के माध्यम से थाना सिविल लाइन पुलिस को छत्रसाल नगर में एक महिला की हत्या संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर डायल 112, थाना सिविल लाइन पुलिस टीम, एफएसएल एवं फिंगरप्रिंट टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
मृत महिला की पहचान ज्योति चौरसिया, निवासी महाराजपुर, हाल किराए का मकान छतरपुर के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा एकत्रित भौतिक, तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में संलिप्त दो आरोपियों—1. लखन जोशी, पिता चुरामन जोशी, निवासी वार्ड क्रमांक 11, खटीकन मोहल्ला, महाराजपुर ( मृत महिला का पति) 2.
सोनू कुशवाहा, पिता कमलापति कुशवाहा, निवासी ग्राम नन्नी मगरौल, थाना श्रीनगर, हाल खटीकन मोहल्ला, महाराजपुर।को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लखन जोशी अवैध हथियार, मारपीट जैसे 4 अपराधों में पूर्व से लिप्त है।
अभियुक्तों के विरुद्ध प्रकरण में विधिवत कार्यवाही की गई है। उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय एवं थाना सिविल लाइन पुलिस टीम, साइबर सेल, एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम की भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*शारदीय नवरात्रि पर विशेष* *जनआस्था, विश्वास और परंपरा का संगम है माँ बिजासन माता मंदिर, कानड़* जिला संवाददाता…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में बिजली की कथित किल्लत और…
पूरी खबर पढ़ें →
तराना फंटा/आगर-मालवा। उज्जैन-आगर मार्ग पर शुक्रवार शाम रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने दो लोगों की जान ले ली।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट के पास सीआईए-1 की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे और…
पूरी खबर पढ़ें →
वांछित गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परिजनों ने एनकाउंटर को बताया हत्या - 6…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।