समृद्धि महामार्ग बना मौत का हाईवे: साढ़े तीन साल में 633 हादसे, 572 लोगों की गई जान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए समीर वानखेडे की रिपोर्ट
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक RTI से खुलासा हुआ है कि पिछले साढ़े तीन साल में इस महामार्ग पर 633 हादसों में 572 लोगों की मौत हो चुकी है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि साल 2026 के पहले 8 महीनों में ही 142 हादसों में 128 लोगों की जान चली गई है।
RTI में क्या निकला?
RTI से मिली जानकारी के मुताबिक –
दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2026 तक 491 हादसे हुए, जिसमें 444 लोगों की मौत हुई।
जनवरी से अगस्त 2026 के बीच 8 महीनों में ही 142 हादसे और 128 मौतें हुईं।
हादसों की बड़ी वजहें क्या हैं?
1. रात में ज्यादा हादसे: रिपोर्ट के मुताबिक समृद्धि महामार्ग ने नागपुर-मुंबई का सफर तो कम किया है, लेकिन रात के समय हादसों का प्रमाण ज्यादा है।
2. लेन बदलने में लापरवाही: 51% ट्रक चालक लेन बदलने के नियमों का पालन नहीं करते। तेज रफ्तार में अचानक लेन बदलने से पीछे वाली गाड़ी को संभलने का मौका नहीं मिलता।
3. 'हाइवे हिप्नोसिस' खतरनाक: लंबा और सीधा हाईवे होने से ड्राइवर की एकाग्रता और सतर्कता कम हो जाती है, इसे 'हाइवे हिप्नोसिस' कहा जाता है। लगभग 33% हादसों के पीछे यही कारण है।
दिल दहला देने वाले दो हादसे
धामणगांव के पास भीषण हादसा: शुक्रवार को धामणगांव के पास चैनल नंबर 97 पर शेगांव से दुर्गादेवी की मूर्ति लेकर वर्धा जा रही गाड़ी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।
एक ही परिवार के 5 की मौत: जून महीने में धामणगांव रेलवे के पास चैनल नंबर 105 पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टक्कर होने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गति सीमा, लेन अनुशासन, चालक की नींद, रात में दृश्यता और यातायात नियमों के सख्त पालन पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो यह महामार्ग यूं ही मौत का महामार्ग बना रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर शहर एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है, महिंद्रा और अम्ब्रएयर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsभरतपुर,।: जिन वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है उन वाहनों को अब डीजल पेट्रोल नहीं मिलेगा प्रदूषण…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर मामले में आगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड की…
पूरी खबर पढ़ें →
#भरतपुर #बयाना में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 महिलाओं समेत 8 घायल, आपसी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।