रुपईडीहा में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

*मानवाधिकार व किशोर अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : पुष्पेंद्र सिंह गिल*
*रुपईडीहा में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया
रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बे के लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज के मीटिंग हाल में रविवार को प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ किशोर अधिकारों के हनन पर प्रभावी रोक लगाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश/जेएम प्रथम (अ०ख०) बहराइच पुष्पेंद्र सिंह गिल ने कहा कि मानवाधिकारों और किशोरों के अधिकारों के संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता बेहद जरूरी है। लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होने के साथ-साथ उनके प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए। उन्होंने अधिकारों के हनन से जुड़े मामलों में विधिक जानकारी और जागरूकता को प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य/मजिस्ट्रेट संजय अवस्थी ने भी मानवाधिकार एवं किशोर अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से अधिकारों के हनन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल के देवीपाटन मंडल, गोंडा के मंडल प्रमुख मोहम्मद असरार सिद्दीकी एडवोकेट ने किया। अध्यक्षता काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अबुलैश एडवोकेट ने की, जबकि संचालन मास्टर सर्वजीत सिंह ने किया।
समारोह में प्रदेश प्रभारी प्रशासनिक सैयद नदीम अहमद, डिस्ट्रिक्ट चीफ सोशल प्रोटेक्शन रईस अहमद, मंडल प्रभारी हाजी नूर अहमद, जिला उपाध्यक्ष बहराइच दीपांशु गुप्ता, अधिवक्ता शाहआलम, इब्राहीम एडवोकेट, सीनियर एडवोकेट आबाद अहमद, मसीदुल मन्नान, हीरालाल राव, हसन इस्तियाक, सैयद अजीम, जैनुल हक एडवोकेट, रीना सिंह नेपाल माइती, ध्रुव राज सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव, पूर्व विधायक राम tv सागर राव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरिश्चंद्र गुप्ता उर्फ बंटू, शादाब अहमद, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन गुप्ता, हाजी अब्दुल कलीम सहित काउंसिल के पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







