Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

आजमगढ़: शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार सामग्री बरामद,

23 Oct 2026, 12:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आजमगढ़: शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार सामग्री बरामद, - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार सामग्री बरामद, सफेद रंग की किआ सेल्टोस से मिले वोटर स्लिप, मतदाता सूचियां और प्रचार पर्चे, सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान सिधारी थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद, चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप, मतदाता सूचियां और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार 22 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्क्वाड टीम दौलतपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (नंबर UP54AX2379) को रोककर उसमें सवार चार लोगों की जांच की। वाहन की तलाशी के दौरान बीच वाली सीट पर पांच सफेद रंग के झोले मिले। इन झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम अंकित था।

हिरासत मे लिये गये व्यक्तिः-
1. सुभाष सिंह पुत्र स्व0 श्रीपत सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ
2. राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 त्रिभुवन नाथ पाण्डेय निवासी कस्बा सिधारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
3. शिवमोहन सिंह पुत्र स्व0 विवेकानन्द सिंह निवासी समेदा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
4. शिवगोविन्द सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ

*बरामदगी का विवरणः-*
1- 2,41,500 रुपया नगद
2- भारी मात्रा मे प्रचार सामग्री
3- वाहन KIA SELTOS, UP54AX2379
4- मोबाईल इस्तेमाली कुल – 04 अदद

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कौशांबी में MLC चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP अमिता सिंह ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
Kaushambi23 Oct

कौशांबी में MLC चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP अमिता सिंह ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

कौशांबी MLC चुनाव: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का ASP अमिता सिंह ने लिया जायजा कौशांबी जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
BIG BREAKING | देश के 11 एयरपोर्ट 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, दिसंबर तक शुरू हो सकती है बोली प्रक्रिया
Ghazipur23 Oct

BIG BREAKING | देश के 11 एयरपोर्ट 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, दिसंबर तक शुरू हो सकती है बोली प्रक्रिया

नई दिल्ली। देश के 11 हवाई अड्डों के संचालन को निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी की खबर…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: 13 साल से पढ़ा रहे शिक्षक की बीए डिग्री पर उठे सवाल, निलंबन और वेतन वसूली की तैयारी
Ghazipur23 Oct

गाजीपुर: 13 साल से पढ़ा रहे शिक्षक की बीए डिग्री पर उठे सवाल, निलंबन और वेतन वसूली की तैयारी

शैक्षणिक दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच तेज, जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंध समिति को…

पूरी खबर पढ़ें →
गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
Ghazipur23 Oct

गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

गाज़ीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में इलाज…

पूरी खबर पढ़ें →
Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें
Chandauli23 Oct

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः एमएलसी शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Siddharthnagar22 Oct

सिद्धार्थनगरः एमएलसी शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!