Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

तावडू अनाज मंडी में बाजरे की खरीद ठप, किसानों के नही कट रहे गेट पास: आफताब अहमद

04 Oct 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तावडू अनाज मंडी में बाजरे की खरीद ठप, किसानों के नही कट रहे गेट पास: आफताब अहमद - नूँह, हरियाणा

मंडी में बाजरे की खरीद ठप,किसानों के गेट पास तक नहीं कट रहे : आफताब अहमद।

-कहा- किसान-कमेरे वर्ग की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार, पोर्टल पर वेरिफिकेशन नहीं होने से औने-पौने दामों पर फसल बेचने को मजबूर किसान।

तावड़ू। अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने और किसानों की फसल का पोर्टल पर वेरिफिकेशन व गेट पास नहीं कटने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को नूंह विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष चौधरी आफताब अहमद ने मंडी का दौरा कर भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने के दावे किए गए थे,लेकिन मंडी में अभी तक खरीद व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है।
आफताब अहमद ने कहा कि 30 सितंबर तक तावड़ू अनाज मंडी में करीब 575 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हो चुकी थी,लेकिन सरकारी खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। उनके अनुसार पोर्टल पर फसल का वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण किसानों के गेट पास नहीं कट रहे हैं। ऐसे में किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि न तो हैफेड और न ही हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन की ओर से सरकारी खरीद शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी तावड़ू मंडी में करीब 575 किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ मिला था। इस बार समय पर सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विधायक ने सरकार से पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर कराने, लंबित फसल वेरिफिकेशन तत्काल पूरा कराने और सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के चलते भोले भाले किसानों को 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल बाजरे की फसल बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को छह महीने की मेहनत की फसल कोड़ियों के भाव बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
आफताब अहमद ने कहा कि यह मामला उपायुक्त अखिल पिलानी के संज्ञान में भी लाया गया है। हालांकि उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि गेट पास के लिए जो भी समस्या आ रही है उसे तुरंत सही कराया जाएगा।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य महताब अहमद, पुष्कर गर्ग,हरेंद्र सहरावत,शाहिद हुसैन, अयूब खान,पूर्व ब्लाक समिति वाइस चेयरमैन जावेद अहमद, लियाकत अली,वीरेंद्र गोयल,वीरेंद्र बंसल,राजू गर्ग और रोहतास सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान व व्यापारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गैर मौजूदगी पर उठे सवाल न्यू बस स्टैंड चुरहट में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता अभियान भी चला; निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति बनी च
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kaushambi04 Oct

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा ज्वेलरी व्यापारी लूटकांड में आगर पुलिस का बड़ा शिकंजा* 8 आरोपी गिरफ्तार, 14 किलो 125 ग्राम चांदी और दो बोलेरो जब्त; राजस्थान तक पहुंची पुलिस, ग
error: Content is protected !!