अर्धकुंभ के बजट पर श्वेतपत्र लाए सरकार,भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं:आलोक शर्मा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande bharat
October 4, 2026
हरिद्वार। अर्धकुंभ मेले के लिए किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता व पारदर्शिता पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए सरकार से इस पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। साथ ही बजट के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।
प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासन की मिलीभगत से अर्धकुंभ मेले के बजट की बंदरबांट में लगी है। मेला निधि से होने वाले कार्यों में कही पारदर्शिता दिखाई नहीं पड़ती। अधिकारी केवल काम की लीपापोती में लगे है। उन्होंने कहा कि इस वक्त हरिद्वार कोरीडोर व अर्धकुंभ मेले के कार्यों को लेकर चर्चा है। इनके तहत शहर में जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उनमें गुणवत्ता के साथ साथ पारदर्शिता का भी अभाव है।
आलोक शर्मा ने कहा कि अर्धकुंभ मेला आस्था का पर्व है। निर्माण कार्यों में लापरवाही व बंदरबांट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खानापूर्ति सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई निर्माण कार्य पहले और टेंडर बाद में किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि समस्त कार्यों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने अर्धकुंभ के बजट पर सरकार से श्वेतपत्र लाने की मांग की।
प्रेस वार्ता में ग्रामीण जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, सोम त्यागी, मनोज सैनी, सुरेश राणा, निर्मल सोनी, विकास चंद्रा, सीएल जूदेव आदि मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकौशांबी में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में चौपुरवा गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsभरतपुर,।: जिन वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है उन वाहनों को अब डीजल पेट्रोल नहीं मिलेगा प्रदूषण…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर मामले में आगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड की…
पूरी खबर पढ़ें →
#भरतपुर #बयाना में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 महिलाओं समेत 8 घायल, आपसी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन #Bharatpur का दौरा कर साइबर अपराधों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।