Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

18 साल के इंतजार के बाद तैयार हुआ देश का पहला 135 फीट ऊंचा समवशरण मंदिर

05 Oct 2026, 10:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
18 साल के इंतजार के बाद तैयार हुआ देश का पहला 135 फीट ऊंचा समवशरण मंदिर - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विदिशा शहर के हरीपुरा स्थित श्री शीतलधाम परिसर में 18 साल के लंबे इंतजार के बाद देश का पहला 135 फीट ऊंचा और तीन मंजिला समवशरण मंदिर बनकर तैयार हो गया है। अब मंदिर में 6.5 फीट ऊंचे कलश की स्थापना की तैयारी चल रही है।

इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि निर्माण में लोहा, ईंट, गिट्टी और सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया है। राजस्थान के सेंड स्टोन को तराशकर तैयार किए गए इस समवशरण में भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्यत काल के 72 तीर्थंकर एक ही छत के नीचे विराजेंगे।

जैन समाज के 10वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ के चार कल्याणकों की भूमि विदिशा में वर्ष 2008 में आचार्य विद्यासागर महाराज ने इसके निर्माण का शिलान्यास किया था। करीब 18 वर्ष बाद वर्ष 2026 में तीन मंजिला समवशरण का निर्माण पूरा हुआ है।

अब कलशारोहण के साथ परिसर में धार्मिक आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*महाराष्ट्र के किसानों के लिए डॉ. काशीनाथ सिंह ने की विशेष पूजा-अर्चना*
Chandrapur19 Oct

*महाराष्ट्र के किसानों के लिए डॉ. काशीनाथ सिंह ने की विशेष पूजा-अर्चना*

वन्दे भारत टीवी लाइव न्यूज़ महेश निषाद *बल्लारपुर :* 72 विधानसभा बल्लारपुर बांधकाम कामगार समिति के सह-अध्यक्ष एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
निपनिया में सेवा और भक्ति का संगम: 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , मनीष कौशिक मित्र मंडली के आयोजन में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं भव्य माता जागरण संपन्न
Bilaspur19 Oct

निपनिया में सेवा और भक्ति का संगम: 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , मनीष कौशिक मित्र मंडली के आयोजन में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं भव्य माता जागरण संपन्न

निपनिया (बिल्हा)। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति एवं मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया-बिल्हा…

पूरी खबर पढ़ें →
रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।
Nuh19 Oct

रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।

रामलीला मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : रामलीला कमेटी ने युवा नेता शाहीन शम्स को भेंट की…

पूरी खबर पढ़ें →
फुलवार दुर्गा पूजा समिति में 8व दिन उपस्थित हुए विधायक प्रत्याशी संजय सिंह धुर्वे जी
Sonbhadra19 Oct

फुलवार दुर्गा पूजा समिति में 8व दिन उपस्थित हुए विधायक प्रत्याशी संजय सिंह धुर्वे जी

🚩 ग्राम पंचायत फुलवार में मां दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रत्याशी संजय सिंह धुर्वे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!