बाथरूम में मोबाइल छिपाकर नर्सिंग ऑफिसर का वीडियो बनाने का आरोप, बिजली कंपनी के DGM हिरासत में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भिंड में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विजिलेंस विभाग में पदस्थ DGM नितिन डोंगरे पर एक नर्सिंग ऑफिसर ने बाथरूम में मोबाइल छिपाकर नहाते समय उसका वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मुरैना निवासी नर्सिंग ऑफिसर आरोपी अधिकारी के मकान में किराए से रहती है। महिला का आरोप है कि उसके बाथरूम में पानी नहीं आने पर मकान मालिक ने उसे ऊपर स्थित दूसरे बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए कहा था।
महिला के अनुसार, जब वह बाथरूम में नहाने गई तो वहां कथित तौर पर पहले से कैमरा चालू करके मोबाइल छिपाकर रखा गया था। नहाने के बाद उसे DGM के मोबाइल उठाने के लिए आने पर शक हुआ।
इसके बाद महिला ने मोबाइल चेक किया तो उसमें कथित तौर पर नहाते समय का वीडियो दिखाई दिया। घटना की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
पुलिस वीडियो समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: नागपुर वाठोडा स्थित प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (Symbiosis Law School) से एक बड़ी और…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: चंद्रपुर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ी एक दिल दहला देने…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजावरा-- जिले के जावरा से मात्र 3 किलोमीटर दूर जय सिद्ध वीर पीठ बालाजी हनुमान मंदिर गाँव बोरदा…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट: गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।