Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

भाजपा नेत्री के पति का हाफ पेंट में निकाला जुलूस,पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

05 Oct 2026, 10:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भाजपा नेत्री के पति का हाफ पेंट में निकाला जुलूस,पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पन्ना जिले में भाजपा नेत्री के पति की गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक और कानूनी विवाद का रूप लेता नजर आ रहा है। देवेंद्रनगर में दो लोगों पर जानलेवा हमले के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे अमित जैन को पन्ना पुलिस ने रायसेन जिले के बाड़ी नगर स्थित टोल नाके से गिरफ्तार किया है।

अमित जैन भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति हैं। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ पहले से 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अमित जैन को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनका हाफ पेंट में पैदल जुलूस निकाला।

बाजार में पुलिसकर्मी आरोपी का कॉलर पकड़े हुए नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना बताया जा रहा है।

घटना के बाद से ही यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अमित जैन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन और पार्टी के स्थानीय विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

उन्होंने पन्ना पुलिस, प्रशासन और गुन्नौर से भाजपा विधायक राजेश वर्मा पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके परिवार को निशाना बनाने के आरोप लगाए हैं। अमिता बागरी का दावा है कि उनके पति को रायसेन जिले में बाड़ी थाने के नजदीक टोल नाके से देवेंद्रनगर पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया।

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरफ्तारी के दौरान न्यायालय के आदेशों और निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के करीब एक महीने बाद मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 यानी हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धारा जोड़कर कार्रवाई को अनावश्यक रूप से गंभीर बनाया गया।

उनके मुताबिक, यह पूरा मामला पारिवारिक और संपत्ति विवाद से जुड़ा था, जिसे राजनीतिक दबाव में बड़ा आपराधिक मामला बनाया जा रहा है। अमिता बागरी ने भाजपा विधायक राजेश वर्मा को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बनने के बाद राजेश वर्मा अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रहे हैं। उनके अनुसार, विधायक देवेंद्रनगर में लगातार मौजूद रहकर पुलिस पर अमित जैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दबाव बना रहे थे।

अमिता ने पन्ना के पुलिस अधीक्षक और देवेंद्रनगर थाना प्रभारी पर भी विधायक के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी हैं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी काम कर चुकी हैं।

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष से भी उनका परिचय है, लेकिन मुश्किल समय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागपुर के सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज में खलबली; विद्यार्थिनी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई!
Nagpur19 Oct

नागपुर के सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज में खलबली; विद्यार्थिनी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई!

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: नागपुर वाठोडा स्थित प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (Symbiosis Law School) से एक बड़ी और…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: झगड़े के बाद प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को नागपुर के हिंगणा में दफनाया
Chandrapur19 Oct

चंद्रपुर में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: झगड़े के बाद प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को नागपुर के हिंगणा में दफनाया

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: चंद्रपुर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ी एक दिल दहला देने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा
Gadchiroli19 Oct

धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा

ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट: गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!