कांठ: राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मुदित सिंघल समेत पांच प्रोफेसर सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राजकीय महाविद्यालय कांठ के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुदित सिंघल सहित मुरादाबाद जिले के मुरादाबाद के पांच शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
एटा में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर अमित भारद्वाज, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य प्रोफेसर राधाकृष्ण दीक्षित, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय शाहजहांपुर के कुलपति प्रोफेसर पीबी सिंह, विधान परिषद सदस्य आकाश अग्रवाल, बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश राय, संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर बीएल शर्मा, प्रोफेसर शशि कपूर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
प्रकाश सेवा समिति उत्तर प्रदेश एटा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कांठ के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुदित सिंघल सहित गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीति लता और डॉ. सीमा मलिक, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के गणित विभाग के प्रोफेसर राकेश कुमार और बीएड विभाग के डॉ. नवदीप कुमार मौर्य को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों को उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा वर्ग में देशभर से पहुंचे करीब 50 प्रोफेसरों को पुरस्कार दिया गया। अंत में अध्यक्ष विनय कुमार जैन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद भारद्वाज, संयोजक डॉ. नरेश चंद्र भारद्वाज, सचिन नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रसड़ा के श्री नाथ बाबा चौराहे से छापे के दौरान पकड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रसड़ा के श्री नाथ बाबा चौराहे से छापे के दौरान पकड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को मुखलिसपुर के सिद्धि मैरिज हाल में पीडीए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाज़ीपुर से गाज़ीपुर, 05 अक्टूबर 2026। बेसिक शिक्षा विभाग, गाज़ीपुर के तत्वावधान में सोमवार को जनपद के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।