Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

सर्पदंश से 16 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

06 Oct 2026, 01:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सर्पदंश से 16 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घोषित किया मृत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से
गहमर, गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत ग्राम गहमर के पट्टी मैगर राय निवासी 16 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गहमर गांव निवासी निकेश कुमार पुत्र जमुना राम, उम्र करीब 16 वर्ष, को मंगलवार की भोर लगभग 3 बजे घर पर ही किसी जहरीले सर्प ने डस लिया।

सर्प के काटने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

बक्सर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। हालांकि परिजन युवक को पटना ले जाने के बजाय इलाज के लिए गाजीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद निकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

गाजीपुर ब्यूरो चीफ
विवेकानंद राय
Vande Bhart news

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा राहत सामग्री वितरित की
बस्ती: अटल आवासीय स्कूल बना ‘जलमग्न’, पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल!
Basti06 Oct

बस्ती: अटल आवासीय स्कूल बना ‘जलमग्न’, पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल!

अटल आवासीय स्कूल या जलभराव का अखाड़ा? व्यवस्था के दावों पर पानी फेरती बस्ती की यह तस्वीर ​बस्ती…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव 2026 की आदर्श आचार संहिता लगते ही , चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के संभावित उम्मीदवारों के हटाए पोस्टर-बैनर*
error: Content is protected !!